फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में होगा 12वीं का प्री-बोर्ड

Wed, 28 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
file photo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में बच्चों की तैयारी की जांच करने के लिए प्री बोर्ड व मॉक टेस्ट कराने जा रही है। 12वीं क्लास के बच्चों की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी जबकि 9वीं क्लास के बच्चों का वार्षिक परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट लिया जाएगा। सभी परीक्षाएं नए साल में 9 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होंगी। इसे लेकर विषयवार तिथियां भी घोषित कर दी गईं हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, 12वीं की अगले साल मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। इसलिए सरकार उनकी अब तक की पढ़ाई कैसी है उसे जांचने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा करवा रही है। 12वीं क्लास के बच्चों की परीक्षाएं 9 जनवरी से भौतिकी विज्ञान और राजनीति शास्त्र के साथ शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 24 जनवरी तक चलेंगी। इसमें सभी स्ट्रीम  साइंस, मैथ, आर्ट्स के बच्चे शामिल होंगे। दोनों पाली (सुबह व सांध्य) में पढ़ने वाले स्कूलों के बच्चे भी इसमें शामिल होंगे।

शिक्षा निदेशालय 9वीं के छात्रों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन भी करा रहा है। दरअसल, बीते कुछ शिक्षण सत्रों से इस क्लास के बच्चे बड़ी संख्या में फेल हो रहे थे। सरकारी स्कूलों में 9 वीं क्लास के बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। इसे देखते हुए उनकी वार्षिक परीक्षा से पहले शिक्षा निदेशालय मॉक टेस्ट का आयोजन कर रही है। इससे उनकी वार्षिक परीक्षा तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सके। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिले के उपशिक्षा निदेशकों को सूचना दे दी गई है। परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का मूल्यांकन भी किया जाएगा। उसका परीक्षा परिणाम शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 27 से 30 जनवरी के मध्य उपलब्ध रहेगा। उसके बाद यह हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें