फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज :  पढ़ाई के साथ कला को निखारने की है व्यवस्था

Mon, 13 Jun 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ अगर छात्राएं कला, नृत्य व संगीत में अपनी प्रतिभा को निखारना चाहता है तो सेक्टर-14 स्थित  गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज छात्राओं के पास बेहतरीन विकल्प है। यहां पढ़ाई के साथ नौकरी दिलाने की भी व्यवस्था है। हर साल जॉब फेयर का आयोजन होता है।
विज्ञापन


शहर का एक मात्र गर्ल्स कॉलेज है। कॉलेज में बुनियादी सुविधा बेहतर है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आधुनिक ऑडिटोरियम का तोहफा दिया है। यहां लड़कियों की सुरक्षा पर फोकस किया जाता है। 

शहर में प्राइम लोकेशन होने की वजह से छात्राओं के आने जाने के लिए बेहतर व्यवस्था है। बता दें कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा 1959 में कॉलेज की नींव रखी थी। बीए और बीकॉम से शुरूआत कर आज स्नातक व स्नातकोत्तर में 25 विषयों में डिग्री दी जाती है। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जैल सिंह, इंदिरा गंाधी जैसी शख्सियतें कॉलेज में आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोर्स व सीट: 
बीए जनरल (560), बीएसस मेडिकल (180), बीएससी नॉन मेडिकल (380), बीकॉम (480), बीकॉम ऑनर्स (60), बीसीए (120), बीएससी कंप्यूटर साइंस (120), बीएसी होम
साइंस, बॉटनी ऑनर्स, जूलॉजी ऑनर्स, मैथ ऑनर्स, बायोटेक, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र में 60-60 सीटेें 

सुविधाएं
-कॉलेज कैंटीन, लाइब्रेरी, विभिन्न विषयों के लैब, खेल सुविधा, कॉलेज ऑडिटोरियम, कैंटीन आदि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें