फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दाखिले का गोल्डन चांस

Fri, 07 Jul 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज (स्नातक) में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। कम अंकों के कारण स्नातक कोर्सेज में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं तो अब भी छात्रों के पास कम अंक पर भी कॉलेजों में दाखिला लेने का विकल्प मौजूद है। यह अवसर कॉलेजों में उपलब्ध एक वर्षीय विदेशी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स से मिल सकता है। जहां कुछ कॉलेजों में इनकेलिए दाखिला प्रक्रिया शुरु हो चुकी है वहीं कुछ कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कॉलेज भी मानते हैं कि दिनों दिन इन शॉर्ट टर्म कोर्सेज को लेकर विद्यार्थियों में लगातार क्रेज बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

            
डीयू के विभिन्न कॉलेजो में विदेशी भाषाओं जर्मन, स्पैनिश, फ्रैंच, व रशियन केलिए सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स चलाए जाते हैं। हिंदू कॉलेज में पार्ट टाइम कोर्स के रुप में फ्रैंच, स्पेनिश, व जर्मन में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इन कोर्सेज के लिए 14 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं वेंकटेश्वर कॉलेज में जर्मन व फ्रैंच, रशियन व स्पेनिश भाषा के एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके लिए 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जर्मन व फ्रैंच के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 22 जुलाई को होगी जबकि रशियन और स्पेनिश के लिए 24 जुलाई को साक्षात्कार होगा। 

हंसराज कॉलेज में जर्मन, फ्रैंच व स्पेनिश में सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रैंच, जर्मन व स्पेनिश में डिप्लोमा व फ्रैंच व जर्मन में एडवांस डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। इसकेलिए आवेदन फॉर्म 10 जुलाई से 25 जुलाई तक लिए जा सकते हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट 27 जुलाई को जारी होगी जिसकेआधार पर 28, 29, व 31 जुलाई को दाखिला लिया जा सकता है। दूसरी लिस्ट 5 अगस्त को जारी होगी जिसके आधार पर 7 अगस्त से 9 अगस्त तक दाखिला हो सकेगा।     
विज्ञापन

        
प्रिंसिपल का  मानना है कि विदेशी भाषाओं में दाखिले का क्रेज बढ़ रहा है। बड़े कॉरपोरेट हाउसेज में दुभाषियों की बढ़ती मांग इसका बड़ा कारण है। विशेषज्ञों की माने तो कल तक दुभाषिया व विदेशी दूतावासों तक सीमित लैगवेज एक्सपर्ट की मांग अब बीपीओ, बैकिंग सेक्टर के आ जाने से और ज्यादा बढ़ गई जिसका नतीजा है कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।        
     
इन कॉलेजों में लैंग्वेज कोर्सेज
हंसराज कॉलेज, हिन्दू कॉलेज, मिरांडा हाउस, एसजीटीबी, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स, गार्गी कॉलेज, सेंट स्टीफंस कॉलेज, रामजस कॉलेज, दौलतराम कॉलेज, आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें