प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ मुहिम को बढ़ावा देने और हरियाणा में लिंगानुपात में संतुलन का प्रभाव देखते हुए सेक्टर-70 मुजेडी रोड स्थित फरीदाबाद कांवेंट स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र में सभी श्रेणियों में लड़कियों के निशुल्क दाखिले की घोषणा की है।
स्कूल प्रिंसिपल अरुण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की मुहिम से प्रेरित होकर स्कूल लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस मुहिम से जुड़ा है।