फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लड़कियों ने दिखाया दम

Fri, 19 Aug 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
खांडसा रोड स्थित डीएवी स्कूल में चल रहे खंड स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन लड़कियों के मुकाबले हुए। अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में 150 से भी अधिक एथलीट ने भाग लिया।
विज्ञापन


अंडर-19 आयुवर्ग के शॉर्टपुट में प्रियंका प्रथम व राम्या द्वितीय, थर्ड जंप में निष्ठा प्रथम व प्रियंका द्वितीय, डिस्कस थ्रो में मीनू प्रथम व प्रियंका द्वितीय,  200 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम व अनविश द्वितीय रही।

100 मीटर में अंजलि प्रथम व अर्नवी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में दिपांशु प्रथम व वंशिका द्वितीय, 800 मीटर में कायिका प्रथम व महक द्वितीय, चार गुणा 100 मीटर दौड़ में स्कॉटिश स्कूल प्रथम व एवीआर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


अंडर-17 आयुवर्ग के शॉर्टपुट में प्रिकांक्षा प्रथम व अदिती द्वितीय, थर्ड जंप में निष्ठा योगी प्रथम व पृथ्वी द्वितीय, डिस्कस थ्रो में परीक्षा प्रथम व आश्या द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम व ओसो द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम व ओसो द्वितीय, 800 मीटर में ज्योति प्रथम व शिवाका द्वितीय, चार गुणा 100 में हेरीटेज स्कूल प्रथम व डीएवी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।

अंडर-14 आयुवर्ग के शॉर्टपुट प्रतियोगिता में दिव्य प्रथम, सुरभि द्वितीय, लांग जंप में जाह्नवी प्रथम और कात्यायनी द्वितीय रही। डिस्कस थ्रो में खुशी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अनुश्का प्रथम व नलिनी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में अनुशिखा प्रथम और अनुशिखा कुमारी द्वितीय, 3000 मीटर में वंशिका प्रथम व वंदना द्वितीय, 600 मीटर में रिया प्रथम व अनिका द्वितीय, 400 मीटर में कात्यायनी प्रथम व दिव्या द्वितीय, चार गुणा 100 मीटर में डीएवी स्कूल पहले और हेरीटेज स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें