फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को नहीं छोड़ना होगा स्कूल, फेल छात्राओं को भी मिलेगा दाखिला

Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं व 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण किसी छात्रा को अब स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ऐसी छात्राओं का दोबारा दाखिला सुनिश्चित कराएगा। दाखिले की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों के कंधों पर होगी। वह छात्रा व उसके अभिभावकों को घर से बुलाएंगे और दोबारा दाखिला लेने के लिए उन्हें मनाएंगे। बाकायदा इसकी रिपोर्ट 10 जुलाई तक विभागीय कार्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें इस साल हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। फरीदाबाद में 12वीं कक्षा में 49 फीसदी और 10वीं में 43 फीसदी बच्चे ही उत्तीर्ण हो सके। हालांकि इनमें लड़कियों की संख्या करीब 40 फीसदी है, लेकिन इन लड़कियों को भी शिक्षा विभाग घर नहीं बैठने देना चाहता। शिक्षा निदेशालय इन अनुत्तीर्ण लड़कियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जोड़ रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व उच्च स्कूलों में कराए गए दाखिले की रिपोर्ट 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से देनी होगी। शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट देंगे। निदेशालय के मुताबिक, 10वीं और 12वीं में फेल होने वाली छात्राओं का दोबारा दाखिला कराना है। राजकीय विद्यालय आने में असमर्थ हों, तो ओपन स्कूल से उसका फॉर्म भरवाकर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


हमने सभी स्कूल इंचार्जों को ऐसी बेटियों की तलाश करने की हिदायत दी है, जो रि-अपीयर के कारण स्कूल छोड़ चुकी हैं। हर हाल में विभाग ऐसी बेटियों को दोबारा दाखिल देगा। रुचि नहीं लेने वाले स्कूल इंचार्जों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-अनीता शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें