जन सुविधा केंद्र पटौदी के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय पटौदी में गोडिजिटल गोकैशलेश के अंर्तगत वीएलई यशबीर सिंह व वीएलई नीलम यादव ने छात्राओं को कैशलेश भुगतान के लिए प्रेरित करने को संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें 250 छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर वीएलई यशबीर सिंह ने स्कूली छात्राओं को यूपीआई, यूएसएसडी व मोबाईल ऐप के माध्यम से कैशलेश की जानकारी दी। संगोष्ठी में वीएलई यशबीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कैशलेश लेन देन का प्रचलन बढ़ेगा।
इसलिए जरूरी है कि लोग डिजिटल-ई ट्राजेक्शन प्रणाली से परिचित रहे ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश डिजिटल ईकोनोमी तरफ बढ़ रहा है। संगोष्ठी में स्कूली छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह अगले सप्ताह में कम से कम एक ट्राजेक्शन एक छात्रा द्वारा की जाएगी।
पूर्व वीएलई यशबीर सिंह ने दुकानदारों को जागरूक करते हुए मेरा मोबाईल, मेरा बैंक, मेरा बटवा द्वारा केशलेश भुगतान समझाया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वह डेबिट कार्ड, आरटीजीएस, एनईएफटी के द्वारा भुगतान करें। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य महाबीर सिंह, वीएलई नीलम यादव सहित स्कूल स्टाफगण मौजूद रहे।