फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : एकेटीयू के खेल महाकुंभ का आगाज

Wed, 22 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
aktu, student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एकेटीयू के दो दिवसीय स्टेट स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाकेदार आगाज हुआ। स्पोर्ट्स फेस्ट में एकेटीयू के 235 कॉलेजों के 1235 खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन


पहले दिन वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शतरंज सहित विभिन्न खेलों के लीग मुकाबलों में जीत के लिए टीमों ने पूरा जोर लगाया।

फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय रेसलर जगदीश कलीरमन और एकेटीयू पीजी डीन प्रो. वीरेंद्र पाठक ने किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक  शक्ति के लिए खेलों को सबसे अच्छा माध्यम बताया।

एकेटीयू यूजी डीन प्रो. एसपी शुक्ला, पूर्व भारतीय बास्केटबॉल कप्तान जयशंकर मेनन, आईएमएस सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी राकेश छारिया और निदेशक डा. श्रवण मुखर्जी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेटीयू स्पोर्ट्स कंवीनर व खेल अधिकारी उदय सिंगटा ने कहा कि दिन-रात के खेल महाकुंभ में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें