दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की खिड़की खुल चुकी है। एससी-एसटी, कश्मीरी विस्थापित, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी में आने वाले छात्र फॉर्म भरने की जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें दाखिले से वंचित होना पड़ सकता है।
श्रेणी वाले आवेदकों को एक्सपर्ट की सलाह है कि फॉर्म में श्रेणी का विकल्प भरने से पहले दी गई गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरें। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि फॉर्म में हर श्रेणी (कैटेगिरी) के बाहर एक स्टार लगाया गया है। इससे कैटेगिरी की पहचान होगी।
आवेदकों को कैटेगिरी का विकल्प चयन करने से पहले उनके लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े। जिससे कि फॉर्म में गलती ना होने पाए। अगर फॉर्म में गलती कर दी तो दाखिला लेने के समय परेशानी होगी। यदि अभी गलती कर भी दी है तो आवेदन शुल्क जमा कराने से पहले ही गलती में सुधार कर सकते हैं।