फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी फीस पर बिफरे अभिभावक,  मंडलायुक्त से की कार्रवाई की मांग

Tue, 25 Jul 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्ल्यू बेल्स स्कूल द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और अब तक स्कूल की ऑडिट न होने को लेकर करीब 150 अभिभावकों ने एक बार फिर सोमवार को इकट्ठे होकर मंडलायुक्त से मुलाकात कर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभिभावक महेश यादव ने बताया कि सेक्टर-4 स्थ्ति बल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल ने अपनी मनमानी के चलते फीस में बढ़ोतरी की थी।

इसके विरोध में अभिभावकों ने फीस एवं फंड रेगुलेटरी अर्थारिटी (एफएफआरसी) व आयुक्त डी सुरेश को इसकी शिकायत देकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग द्वारा 22 मई को स्कूल की ऑडिट करने के आदेश दिए थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने ऑडिट करवाने में सहयोग करने से मना कर दिया था। अभिभावक समीर ने बताया कि स्कूल बढ़ने से जेब पर भारी असर पड़ता है।

वहीं स्कूल वाले फीस न भरने पर बच्चों के नाम काट दिए जाते हैं, जिससे बच्चे और अभिभावकों को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने दोबारा आयुक्त डी सुरेश से मुलाकात कर स्कूल के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने व बढ़ाई गई फीस को कम करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि स्कूल का ऑडिट किया जा चुका है, रिपोर्ट आते ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें