फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में चंडीगढ़ और फरीदाबाद कॉलेज रहा प्रथम

Wed, 11 Oct 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
डीएवी शताब्दी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से बुधवार को इंटर स्टेट वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 3 राज्यों के 15 कॉलेज और विश्वविद्यालय ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस नई दिल्ली के चेयर प्रोफेसर अरुण कुमार थे। यह सार्वजनिक वित्त और कालेधन की अर्थव्यवस्था के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके अल्पकालीन और दीर्घकालीन प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वीकेआरवी राव मैमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई। विषय के विपक्ष में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग की तनीषा गोयल पहले स्थान पर रही। वाईएमसीए विश्वविद्यालय की स्नेहा ने दूसरे और मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के नमित अमन तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विषय के पक्ष में प्रथम स्थान डीएवी कॉलेज की नूर अरोड़ा ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की भव्या खुराना रही। तीसरे स्थान पर मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की शिवाली चावला रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें