फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक कक्षाओं की परीक्षा शुरू

Sun, 19 Mar 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
जिले में पहली एवं दूसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बल्लभगढ और फरीदाबाद ब्लॉक को प्रश्रपत्र का वितरण कर दिया गया है। जिले में करीब 20 हजार विद्यार्थी है, जो परीक्षा देंगे। वहीं एक स्कूल के शिक्षक दूसरे स्कूल एवं दूसरे स्कूल के शिक्षक तीसरे स्कूल में परीक्षा ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरी से आठवी तक की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। शनिवार को 11 वीं के विद्यार्थी लोक प्रशासन विषय एवं 12 वीं के विद्यार्थी राजनीति विज्ञान एवं एकाउंटेसी का पेपर देंगे।

प्र्राथमिक कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जल्दी तैयार करने के लिए विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका की उसी दिन जांच करनी होगी। इसके लिए सभी वीक्षकों को जानकारी से अवगत करा दिया गया है। पहले उत्तर पुस्तिका की जांच में दो दिन का समय लग जाता था।
विज्ञापन


हालांकि शिक्षकों की कमी के कारण उत्तर पुस्तिका की जांच शिक्षकों के लिए चुनौती होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग 24 मार्च को प्रवेशोत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गया है।
उप जिला शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत ने बताया कि शनिवार से पहली एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हो रही है। शिक्षकों को उसी दिन उत्तर पुस्तिका की जांच करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें