द इंस्ट्यिट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस (आईसीएआई) ऑफ इंडिया की सीपीटी, आईपीसी व फाइनल की परीक्षा में अब ओएमआर परीक्षा फॉर्म नहीं भरना होगा। आईसीएआई संस्थान मई 2017 की परीक्षा से ओएमआर परीक्षा फॉर्म भरने की व्यवस्था को समाप्त करने जा रहा है।
इसके बजाए उम्मीदवारों को अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म ही भरना होगा। संस्थान के सेल्स काउंटरों पर भी ओमएआर परीक्षा फॉर्म उपलब्ध नहीं होंगे।आईसीएआई के परीक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीपीटी (कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट), आईपीसी (इंटरमीडिएट परीक्षा) व फाइनल की नवंबर-दिसंबर 2016 में हुई परीक्षा तक छात्रों को संस्थान के कार्यालयों से ओएमआर परीक्षा फॉर्म खरीद कर भरना होता था।
इसकेसाथ उन्हें शुल्क के लिए डिमांड ड्रॉफ्ट भी लगाना होता था। साथ ही उन्हें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की भी सुविधा थी। ऐसे में संस्थान ने डिजिटल होने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए केवल ऑनलाइन व्यवस्था से ही फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है।
संस्थान ने साफ किया है मई 2017 की परीक्षा से ओएमआर परीक्षा फॉर्म को समाप्त करने का फैसला किया गया है। उन्हें ओएमआर फॉर्म केसाथ डिमांड ड्रॉफ्ट भरने की भी आवश्यकता नहीं। अब छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म http://icaiexam.icai.org केमाध्यम से भरना होगा। साथ ही परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा।