फरीदाबाद के स्कूलों में सभी विद्यार्थियों की स्किल पासबुक बनाई जाएगी। इसमें पूरे सप्ताह का शेड्यूल दर्ज रहेगा। इसे पहली से आठवीं कक्षा तक छात्रों को वितरित किया जाएगा।
इसमें कक्षा के स्तर के हिसाब से विषय, सामान्य और अक्षर ज्ञान से जुड़े सवाल शामिल होंगे। प्रत्येक कक्षा के छात्रों से 13 वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। सवाल के आगे हां और न का गोला बना हुआ होगा।
सोमवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने तमाम योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए ज्वॉय फुल एक्टिविटी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से करवाई जाएगी।
कैचअप प्रोग्राम के जरिए बच्चों की विषयानुसार परफॉरमेंस को सुधारेगा। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अप्रैल से मई तक स्पेशल प्रोग्राम चलाया जाएगा। इस पीरियड में बच्चों को सिर्फ उन ही विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा, जिनमें बच्चों की परफॉरमेंस सत्र में खराब रही। शिक्षा विभाग ने अब मासिक व सेमेस्टर परीक्षा भी नहीं लेगा। अब सिर्फ छमाही व वार्षिक परीक्षा के अलावा पांच टेस्ट होंगे। इनके स्तर पर विद्यार्थियों का ज्ञान परखा जाएगा।