फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सरकारी स्कूल में होगी अंग्रेजी में पढ़ाई

Mon, 15 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
school
विज्ञापन
शिक्षा में पिछड़ रहे सरकारी स्कूल अपनी दशा सुधारने में लगे हैं। बच्चे स्कूल ड्रॉप नहीं करे और सरकारी स्कूल की ओर रुझान बढ़े। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों के सभी खंड में 2-2 अंग्रेजी स्कूल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग से स्कूलों की सूची मांगी गई है, जिन्हें अपग्रेड कर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा सके। इसके साथ शिक्षकों की भी एक सूची तैयार की जा रही है, जिनका तबादला स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुग्राम में शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 4 खंडों के 8 स्कूलों का इसके तहत चयन किया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग किसी भी स्कूल के चयन से पहले वहां मौजूद बुनियादी ढांचों पर जोर दे रहा है। 

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आठ स्कूलों के चयन के बाद इसकी सूची निदेशालय भेजी जाएगी। सभी जिलों से सूची मिलने के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् और गैर सरकारी संस्था की मदद से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें अंग्रेजी में पढ़ाने, उच्चारण, बॉडी लैंग्वेज आदि पर जोर होगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल का कहना है कि विभाग की ओर से यह योजना तैयार की गई है। इसके लिए स्कूलों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए ड्य़ूटी लगाई गई है। जल्द ही स्कूलों का चयन कर सूची भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें