फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव : एबीवीपी ने 15 संभावित प्रत्याशियों की सूची बनाई

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ABVP
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसमें सबसे आगे है। रविवार को एबीवीपी ने टिकट पाने की दौड़ में शामिल संभावित उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। 
विज्ञापन


यही नहीं उनके लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है। सोमवार से ये उम्मीदवार डीयू के अलग-अलग कॉलेजों में छात्रों के बीच जाएंगे। संभावित की इस सूची में 15 कार्यकर्ता शामिल हैं। 

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि डूसू चुनाव को लेकर हमने तैयारी शुरू कर दी है, जो भी कार्यकर्ता टिकट की दौड़ में शामिल हैं, उसमें से संभावितों की सूची तैयार हो गई है। 
विज्ञापन


इन्हें सोमवार से कॉलेजों में उतार दिया जाएगा। यह कॉलेजों में छात्रों के बीच जाकर उन्हें एबीवीपी की बीते सालभर की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराएंगे। 

एबीवीपी की संभावितों की सूची में जो कार्यकर्ता शामिल हैं, उसमें प्रियंका चावड़ी, अंकित सांगवान, महामेधा नागर, सुधीर डेढ़ा, प्रशांत मिश्रा, प्रज्ञा मलिक, अमित तंवर, विशाल यादव, अनूप पंवार, राकेश गुप्ता, यश शौकीन, रवि भड़ाना, रजत चौधरी, पंकज शर्मा, अभिषेक वर्मा शामिल हैं। इन 15 लोगों के बीच से चार लोगों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें