फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: सोशल मीडिया से छात्रों तक पहुंच बना रहे छात्र नेता

Mon, 21 Aug 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए छात्र नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी प्रचार शुरू कर दिया है। अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए छात्र संगठनों ने कॉलेजों व कैंपस में प्रचार के साथ ही सोशल मीडिया पर भी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह सोशल मीडिया पर मौजूद छात्रों से जुड़ने की कोशिश के साथ ही दिनभर की गतिविधियों का भी अपडेट डाल रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर का सहारा लिया है। हालांकि, अभी तक डूसू चुनाव के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है। मगर संगठन से जुड़े छात्र नेता टिकट पाने के लिए छात्रों के बीच अपनी पहुंच और दावा मजबूत करने के लिए प्रचार में जुट गए हैं। तारीख का इंतजार करने के बजाए छात्र संगठनों के बैनर तले अपना प्रचार शुरू कर दिया है।

इसके लिए नेताओं ने फेसबुक पर अपने पेज भी बना लिए है। सोशल मीडिया पर प्रचार का एक फायदा छात्रों को यह भी है कि जिन लोगों तक वह जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पाते हैं, उन तक भी इस माध्यम से अपनी पहुंच बना लेते हैं। यह प्रचार का सबसे सस्ता माध्यम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें