दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाला एनसीवेब (नॉन कॉलेेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड) फिर एक कटऑफ जारी करेगी। यह कटऑफ अगस्त के आखिरी सप्ताह मेें जारी होगा। अभी तक एनसीवेब कुल छह कटऑफ जारी कर चुका है।
यह कटऑफ कब आएगी अभी इसकी तारीख को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। एनसीवेब निदेशक अंजु गुप्ता के मुताबिक दरअसल यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि डीयू फिर से तीन कटऑफ निकालने जा रहा है।
खाली सीटों को भरने के लिए कटऑफ नीचे आएगा। इससे उम्मीद है कि एनसीवेब में दाखिला ले चुके छात्राओं को वहां मौका मिल सकता है। ऐसे में हमारी सीटें खाली होगी।
उसी को ध्यान में रखकर एक और कटऑफ जारी करने का फैसला लिया गया है। यह डीयू कॉलेजों की आगामी दो कटऑफ का असर देखने के बाद निकाला जाएगा।