दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे के तहत दाखिला पाने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। डीयू प्रशासन ने ईसीए के लिए होने वाले ट्रायल व काउंसलिंग शेड्यूल को फाइनल कर लिया है।
दो स्तर पर होने वाले ट्रायल के तहत प्रारंभिक ट्रायल की शुरूआत 7 जुलाई से होगी जो कि 13 जुलाई तक चलेंगे। जबकि प्रारंभिक ट्रायल में शॉर्टलिस्ट होने वाले छात्रों के लिए फाइनल ट्रायल 15 जुलाई से 18 जुलाई तक होंगे। ईसीए कोटे के अंतर्गत होने वाले दाखिलों को फूलप्रूफ बनाने के लिए दोनों ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
डीयू में अन्य शैक्षणिक गतिविधियों (ईसीए-डांस, गाना, वाद-विवाद क्विज व अन्य) के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। ईसीए में दाखिले के लिए इस बार कुल 7886 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पहली बार ईसीए के आवेदन भी ऑनलाइन ही लिए गए हैं और आवेदकों को अपने प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन ही अपलोड करने थे। अब ईसीए के दाखिलों के लिए भी फाइनल शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसमें वह ही छात्र हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने डीयू ऑनलाइन आवेदन के समय आवेदन किया होगा।
दाखिले मंजूर हो जाने के बाद ऑनलाइन फीस भुगतान
ईसीए दाखिला शेड्यूल केआधार पर किसी छात्र का दाखिला कॉलेज द्वारा मंजूर किए जाने के बाद छात्र को डीयू यूजी दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
छात्र हर सूची आने के दिन 12 बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। तीसरी सूची केबाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो कॉलेज वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर इसकी जानकारी देंगे और दाखिले केलिए तय की गई प्रक्रिया केआधार पर ही आगे दाखिले करेंगे।
ईसीए दाखिला शेड्यूल
प्रारंभिक ट्रायल 7 जुलाई से 13 जुलाई
शार्ट लिस्ट छात्रों की सूची 14 जुलाई
अंतिम ट्रायल 15 जुलाई व 18 जुलाई
अंतिम सूची 19 जुलाई
पहली काउंसलिंग व दस्तावेज जांच 20 जुलाई व 21 जुलाई
कॉलेज पहली सूची जारी करेगा 22 जुलाई
सूची के आधार पर कॉलेज में दाखिले 23 जुलाई से 25 जुलाई
दूसरी काउंसलिंग व दस्तावेज जांच 26 व 27 जुलाई
कॉलेज दूसरी सूची जारी करेगा 28 जुलाई
सूची के आधार पर दाखिले 29 व 30 जुलाई
तीसरी काउंसलिंग व दस्तावेज जांच 1 अगस्त व 2 अगस्त
कॉलेज पहली सूची जारी करेगा 3 अगस्त
सूची के आधार पर कॉलेज में दाखिले 4 अगस्त व 5 अगस्त