फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : 12 और विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी

Sun, 26 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की जारी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अब 12 अन्य विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की गई है। आवेदनकर्ता ने फॉर्म में किसी प्रकार की गलती की है या कोई प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है तो 26 नवंबर तक जमा करा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए विषयवार स्क्रीनिंग पहले की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने 13 विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की थी। एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि कॉलेजों व विभागों में स्थायी नियुक्ति करने से पूर्व आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का कार्य जारी है।

उम्मीदवार नाम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में गलतियां हैं या कोई प्रमाण पत्र जैसे जाति, अंक तालिका, डिग्री या अन्य प्रमाण पत्र नहीं लगाया गया है, तो वह 26 नवंबर तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस संदर्भ में एक कमेटी का गठन किया है जो यह कार्य देख रही है। बता दें कि कॉलेजों मेें 4500 पदों के लिए चार लाख से अधिक आवेदन पत्र आए हैं। विभागों व कॉलेजों में 63 विषयों की स्क्रीनिंग चल रही है। इनमें सबसे अधिक विषय कॉलेज के हैं। कॉलेज व विभागों की नियुक्ति साथ-साथ चलेगी। 
विज्ञापन

​प्रमाण पत्रों के लिए अतिरिक्त समय की मांग 

स्क्रीनिंग के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी आरक्षित वर्ग के ओबीसी आवेदकों को आ रही है। दरअसल, आवेदन करते समय ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र पुराना लगा दिया गया। जबकि विश्वविद्यालय ने एक अप्रैल 2016 के बाद जारी जाति प्रमाण पत्र की मांग की है।

परेशानी यह है कि वह जल्दी प्रमाणपत्र जमा कैसे करें। जाति प्रमाणपत्र में एक महीने से कम समय नहीं लगता। ऐसे में प्रो. हंसराज ने कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन्होंने सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन किया है कि उन्हें जाति प्रमाण-पत्र जमा कराने के लिए एक महीने तक का समय दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें