फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : एनसीवेब की कटऑफ जारी, आज से शुरू होंगे दाखिले

Fri, 15 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की पहली कट ऑफ जारी कर दी गई है। इस साल लगभग 5700 सीटें बढने व 12 सेंटर बढ़ने के कारण कुल 25 सेंटरों की कट ऑफ को जारी किया गया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि चार सेंटरों को छोड़कर बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कट ऑफ एक समान है। अब इस कट ऑफ के आधार पर केवल दिल्ली की छात्राएं ही इसमें दाखिला ले सकती हैं। हालांकि वह ही छात्राएं दाखिला पाने की हकदार होंगी जिन्होंने डीयू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदन फॉर्म में एनसीवेब काविकल्प भरा होगा। 

जहां तक कट ऑफ में गिरावट की बात है तो बीते साल वाले 13 सेंटरों पर बीए में सामान्य श्रेणी के लिए औसतन 1 से दो फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं हंसराज सेंटर पर एसटी श्रेणी केलिए बीए प्रोग्राम में सबसे अधिक 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं बीकॉम प्रोग्राम में बीते साल वाले 13 सेंटरों पर सामान्य के लिए तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि एसटी श्रेणी केलिए यह बढ़ोतरी 10 फीसदी तक की है।     

यह कट ऑफ उन छात्राओं के लिए राहत लेकर आई है जो कि बीए व बीकॉम में पढने की इच्छुक हैं और जिनकेअंक 90 से 78 फीसदी के बीच हैं। इस बार एनसीवेब के लिए 58, 583 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन

पहली बार एनसीवेब की बढ़ी है 5700 सीटें

डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
जिसको देखते हुए छात्राओं के लिए न केवल सेंटरों की संख्या को बढ़ाया गया है बल्कि 5,700 अतिरिक्त सीटें भी जुड़ी है। सभी कॉलेज सेंटरों को छात्राएं महत्वपूर्ण समझे व किसी एक कॉलेज को प्रमुखता न दें, लिहाजा लगभग सभी सेंटरों की कट ऑफ एक समान है। 

जहां तक कट ऑफ में गिरावट की बात है तो सामान्य के लिए बीए प्रोग्राम में सबसे कम एक फीसदी की गिरावट हंसराज कॉलेज सेंटर पर की गई है। बीते साल इस केन्द्र पर बीए की कट ऑफ 88 थी जो इस बार 87 है। 

वहीं इस केन्द्र पर बीए के लिए ओबीसी की कट ऑफ में पांच फीसदी, एससी में चार फीसदी व सबसे अधिक एसटी में 13 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पहली बार सेंटर बने मिरांडा हाउस में बीए प्रोग्राम की सबसे अधिक कट ऑफ 88 फीसदी है। 

इस सेंटर पर बीकॉम की कट भी सबसे अधिक 92 फीसदी रही है। जबकि  हंसराज की बीकॉम की कट ऑफ 91 फीसदी है। इस सेंटर पर ओबीसी की कट ऑफ में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

बीकॉम केलिए हंसराज सेंटर को छोड़कर बाकी सभी सेंटरों पर एसटी श्रेणी के लिए 10 फीसदी की गिरावट हुई है। बीते साल बीकॉम की कट ऑफ औसतन 70 फीसदी थी जो इस बार 60 फीसदी तक है। वहीं एससी की कट ऑफ में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
   
आज से शुरू होंगे दाखिले
एनसीवेब के शनिवार व रविवार केन्द्रों (कुल 25) के लिए जारी पहली कट ऑफ के दाखिले 15 जुलाई से शुरु होकर 18 जुलाई तक चलेंगे। उसके बाद दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। इन सेंटरों पर दाखिला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जा सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें