फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : कॉलेजों को जल्द मिलेंगे प्रिंसिपल, जानकी देवी कॉलेज से नियुक्ति प्रक्रिया की होगी शुरुआत

Thu, 30 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में लंबे समय से खाली प्रिंसिपल के पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से होगी। यहां 9 दिसंबर को स्थायी प्रिंसिपल के लिए साक्षात्कार होंगे। इसके बाद अन्य कॉलेजों में भी साक्षात्कार शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीयू में बीते कई महीने से प्रिंसिपल के यह पद खाली पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली सरकार के कॉलेज हैं। सरकार के अंतर्गत 28 कॉलेज आते हैं, यहां एक दर्जन ऐसे कॉलेज हैं जो अस्थायी रूप से या ओएसडी प्रिंसिपल के सहारे चल रहे हैं।

दरअसल, इन कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी नहीं होने से नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि लंबे समय से स्थायी प्रिंसिपलों की नियुक्तियां ना होने से एडहॉक टीचर्स की स्थायी नियुक्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में 13 महीनों से गवर्निंग बॉडी के ना बनने से कॉलेजों की टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली तमाम नियुक्तियां ठंडे बस्ते में पड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन

इन कॉलेजों में नहीं है प्रिंसिपल

दिल्ली विश्वविद्यालय
प्रो. हंसराज ने बताया कि हंसराज कॉलेज, रामजस कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, हिंदू कॉलेज, पीजीडीएवी कॉलेज, अरबिंदो कॉलेज, अरबिंदो कॉलेज (सांध्य), मोतीलाल नेहरू कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज सांध्य, भगत सिंह कॉलेज सांध्य, देशबंधु कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, सत्यवती कॉलेज सांध्य, राजधानी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, भारती कॉलेज, गार्गी कॉलेज, इंदिरा गांधी फिजिकल एजुकेशन, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, कॉलेज ऑफ आर्ट्स, में लंबे समय से प्रिंसिपल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें