गणित में कम से कम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम योग्यता को 45 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा रहा है।
इस तरह विद्यार्थी को बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए कट ऑफ में जगह बनाने के साथ-साथ न्यूनतम योग्यता व अतिरिक्त योग्यता को भी पूरा करना होगा। बीकॉम ऑनर्स में किसी भी स्ट्रीम का छात्र दाखिला ले सकता है, बस उसका बारहवीं गणित में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।
बीते साल तक बीकॉम में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 40 फीसदी थी यानि 12वीं में 40 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी था। इसके अलावा कट ऑफ में जगह बनाना होता था, लेकिन इस बार न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता को बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा रहा है।
इस तरह किसी छात्र के बारहवीं में कम से कम 60 फीसदी अंक होंगे तभी वह बीकॉम में दाखिले के योग्य होगा। उल्लेखनीय है कि हर साल कॉमर्स पाठ्यक्रमों की कट ऑफ काफी ऊंची रहती है।