दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 22 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोमवार (24 जून) को कट ऑफ जारी होगी। कट ऑफ जारी होने के बाद 26 जून को साक्षात्कार के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी होगी। उसके बाद 28 जून से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।
कॉलेज में छात्रों के दाखिले के लिए बारहवीं के 85 फीसदी अंकों, लिखित ऐप्टीक्यूट टेस्ट पांच फीसदी व साक्षात्कार के 15 फीसदी अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तीस मिनट की लिखित परीक्षा का आयोजन साक्षात्कार वाले दिन ही सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा, जिसके बाद लगभग डेढ़ बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।
साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, इंटरव्यू के बुलावे की प्रिंटआउट कॉपी, डीयू पंजीकरण फॉर्म की कॉपी, बारहवीं की मार्कशीट की मूल प्रति व कॉपी और जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति व कॉपी लेकर आनी होगी।
साक्षात्कार का शेड्यूल
संस्कृत ऑनर्स 28 जून
अंग्रेजी ऑनस 29 जून व 1 जुलाई
केमिस्ट्री ऑनर्स 28-29 जून व 1 जुलाई
फिजिक्स ऑनर्स 2, 3, 4 व 5 जुलाई
इतिहास ऑनर्स 2, 3 व 4 जुलाई
ईको ऑनर्स 5, 6 व 8 जुलाई
गणित ऑनर्स 6, 8, 9 व 10 जुलाई
फिलॉस्फी ऑनर्स 9 जुलाई
बीए प्रोग्राम 10, 11 व 12 जुलाई
बीएससी प्रोग्राम 11, 12 व 13 जुलाई