- शैक्षिक सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए कुल 57 हजार सीटों पर दाखिला होगा। छात्रों को 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज और 86 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन दाखिला भरना पड़ेगा।
- डीयू के 61 कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पर दाखिला देंगे। छात्रों को दाखिला एक ही कॉलेज में मिलेगा।
- अंडरग्रेजुएट में एससी व एसटी में 12150 सीट और ओबीसी में 14580 सीटें हैं। करीब 27 सौ सीट सुपरन्यूमेरी सीट हैं, जिसमें कश्मीरी विस्थापितों को दाखिला मिलेगा, जिसमें से दस फीसदी तक कट ऑफ में छूट भी मिलेगी, जबकि 1620 सीटें पर्सन विद डिसबिलिटी के लिए आरक्षित हैं।
- डीयू की अधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से ही http//admission.du.ac.in पर फॉर्म मिलेगा। वेबसाइट में ही दाखिले से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। आवेदन पत्र भरते समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से पड़ें।
- छात्रों को वेबसाइट के साथ-साथ स्मार्ट फोन पर डीयू ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
- एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, डिफेंस कोटे का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ इससे जुड़े दस्तावेज भी अलग से जमा करना होगा।
- ऑनलाइन दाखिला आवेदन में छात्र एक ही ईमेल आईडी से एक ही आवेदन पत्र भर पाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदन पत्र में सभी विषयों को भरें, क्योंकि आवेदन पत्र व फीस जमा होने के बाद उसमें संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।