डीयू में दाखिले के लिए आवेदन करने का रिकॉर्ड प्रक्रिया समाप्त होने से एक दिन पहले ही टूट गया। दरअसल, बुधवार शाम तक ऑनलाइन आवेदन की संख्या 3,61,593 पहुंच गई। जबकि 2,37,806 छात्रों ने आवेदन शुल्क भी जमा करा दिया है। बीते साल 13 जून तक कुल 3,30,567 आवेदन हुए थे।
इनमें 2,21,039 छात्रों ने शुल्क जमा कर फॉर्म जमा कराया था। आंकड़ों से साफ है कि बीते साल का रिकॉर्ड टूट गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें डुप्लीकेट आवेदन भी हो सकते हैं। बुधवार को मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए 2,58,999 जबकि प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए 93,178 आवेदन हुए।
परास्नातक के आंकडे़
परास्नातक पाठ्यक्रमों में बुधवार तक कुल 1,46,119 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि कुल 1,00,218 ने आवेदन शुल्क जमा करा दिया। इनमें छात्रों की संख्या 69,624 व छात्राओं की 76 431 है। जबकि अन्य आवेदन 64 हुए हैं।