दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुल गई है। दाखिले से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि छात्र आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित कर ले। इससे उन्हें दिक्कत नहीं आएगी। आवेदन के लिए अभी सात जून तक का समय है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में डिप्टी डीन डॉ. गुरूप्रीत सिंह टूटेजा ने कहा कि छात्र आवेदन करने से पहले डीयू की ओर से वेबसाइट पर उपलब्ध इनफॉरमेशन बुलेटिन को ठीक से पढ़े। छात्र कई बार बगैर तैयारी के आवेदन करना शुरू करते है तो दिक्कतें आती है।
कई टुकड़ों में आवेदन करते है। इससे बेहतर है कि वह सभी तरह के जरूरी दस्तावेज जुटा ले। इनफॉरमेंशन बुलेटिन डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उसमें दाखिला, पाठ्यक्रम, कॉलेजों के पाठ्यक्रम, हॉस्टल समेत सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध है।
छात्र को आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज की फोटो, 10वीं मार्कशीट या सनद जिमसें जन्मतिथि लिखा हो। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मार्कशीट स्वप्रमाणित, अगर आरक्षित वर्ग है तो उस वर्ग का सर्टिफिकेट, स्पोट्र्स/ईसीए कैटिगरी का सर्टिफिकेट अगर आपके पास है तो।
अभी ज्यादातर बोर्ड परीक्षा के परिणाम नहीं आएं है फिर वह रजिस्ट्रेशन कर सकते है। कुल नौ टैब भरने होंगे एक टैब की पूरी सूचना भरने के बाद ही अगला टैब खुलेगा।