दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) देश को अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, सुशांत सिंह, कबीर खान जैसे अभिनेता व निर्देशक दे चुका है।
कॉलेज के फ्रैंक ठाकुर दास मेमोरियल सभागार से ऐसे ही नामचीन कलाकारों को तैयार करने के लिए इसके पुनर्निर्माण की ओर कदम बढ़ाया है। सभागार तैयार हो जाने पर यह आधुनिकता और तकनीक का अनूठा संगम होगा जो अन्य सभागार के लिए मिसाल बनेगा।
स्टेट ऑफ आर्ट थीम पर तैयार होने वाले इस सभागार पर 7 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश खट्टर ने बताया कि कॉलेज में इस सभागार का नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के गुरु फ्रैंक ठाकुरदास के नाम पर है।