फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश: नोएडा में 15 जनवरी तक नर्सरी से इंटर तक के सभी स्कूल बंद

Thu, 12 Jan 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सर्द‌ियों में स्कूल हुए बंद - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
द‌िल्ली-एनसीआर में ‌प‌िछले तीन द‌िनों से चल रही शीतलहरी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की वजह से नोएडा के डीएम ने सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश ‌द‌िए हैं।
विज्ञापन


डीएम एनपी स‌िंह ने बताया है क‌ि यह आदेश नर्सरी से लेकर इंटरमीड‌िएट तक की सभी कक्षाओं पर लागू होगा। बता दें प‌िछले कई द‌िनों से पहाड़ों पर बर्फ ग‌िरने की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में खूब ठंड पड़ रही है।

दिल्ली में बृहस्पत‌िवार सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां पारा 2 ड‌िग्री तक र‌िकॉर्ड क‌िया गया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह बर्फ पड़ी तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम यूपी में कुछ जगह शीतलहर चली और पाला भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड तोड़ रही कई र‌िकॉर्ड

द‌िल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है क‌ि बुधवार को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह घना कोहरा रहा। दिल्ली और पंजाब में बुधवार सुबह कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहा। दिन का तापमान भी दिल्ली में सामान्य से 3 डिग्री नीचे 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में मैदानी इलाकों का सबसे नीचे तापमान -0.5 डिग्री तक जा गिरा। राजस्थान के चुरु में माइनस -0.3 डिग्री, अलवर में 0.5 डिग्री, अमृतसर में 0.9 डिग्री तो भीलवाड़ा में एक डिग्री दर्ज किया गया।

एनसीआर के गुड़गांव में 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में मानक केंद्र सफदरजंग में बेशक सामान्य से 3 डिग्री नीचे 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, लेकिन जाफरपुर में 2.1 डिग्री, लोधी रोड पर 2.3 डिग्री और अक्षरधाम में तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ज्यादातर जगह तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी में ज्यादातर जगह तो पूर्वी यूपी में कुछ जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें