फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के कारण नौनिहालों को वर्दी मिलना मुश्किल हुआ

Sun, 27 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर आम लोगों के साथ नौनिहालों को भी दिक्कत आने शुरू हो गई है। बैंकों में भारी भीड़ और बड़े नोट बंद होने के कारण इस बार नौनिहालों को सर्दी की ड्रेस भी नसीब नहीं हो पा रही है। नौनिहालों की वर्दी का पैसा उनके खातों के चक्कर में उलझ गया है। बैंकों के हालत देख यह पैसा अभी मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बता दें हरियाणा शिक्षा निदेशालय हर साल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के खाते में छात्रों की वर्दी का पैसा जमा कराती थी। यह पैसा अप्रैल में स्कूल शुरू होने के बाद आ जाता था, लेकिन इस वर्ष पैसा बढ़ने के कारण विभाग ने अभी तक पैसा नहीं भेजा है। इसका बड़ा कारण सरकार द्वारा वर्दी भत्ता बढ़ाना है।

प्रदेश सरकार ने वर्दी भत्ते को 400 रुपये की बजाए 800 रुपये कर दिया है। हालांकि अब शिक्षा विभाग ने वर्दी के पैसे खातों में डालने पर विचार कर रहा है, लेकिन नए खाते न खुलने के कारण योजना में पेंच फंस गया है।
विज्ञापन


कैसे खुलेंगे खाते
8 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी होने के कारण इन दिनों सभी बैंक नोट संभालने में जुटे हुए हैं। ऐसे में बच्चों के खाते खुलवाना संभव नहीं है। भीड़ को देखते हुए खुद स्कूल प्रभारी अपने कदम आगे नहीं बढ़ना चाहते। जिसके कारण योजना खटाई में पड़ गई है।

वर्दी को लेकर जल्द ही नौनिहाल के खाते में सीधा फंड भेजा जाएगा। जिन बच्चों के खाते नहीं खुले हैं। उनके खाते खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।-सतेंद्र वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें