दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज में चलने वाले बीएससी व एमएससी कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
बीएससी फिजिकल एजुकेशन व मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में इस बार एक समान दाखिला क्राइटेरिया किए जाने की संभावना है। अब तक इन कोर्सेज में दाखिले के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया है। वहीं, इस बार इन कोर्सेज के लिए परीक्षा शुल्क में भी इजाफा किया जा रहा है।
डीयू सूत्रों की माने तो दाखिले क्राइटेरिया के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें 60 फीसदी की लिखित परीक्षा, 10 फीसदी फिजिकल फिटनेस टेस्ट, पांच फीसदी का साक्षात्कार और 25 फीसदी की वेटेज खेल से जुड़े सर्टिफिकेट की होगी।
इस तरह से यह क्राइटेरिया बीएससी फिजिकल एजुकेशन व एमएससी फिजिकल एजुकेशन के लिए होंगे। जबकि अब तक बीएससी फिजिकल एजुकेशन में लिखित परीक्षा 40 फीसदी, एकेडमिक अचीवमेंट 20 फीसदी, स्पोर्ट्स प्रोफिशिऐंसी 15 फीसदी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट 5 फीसदी प्लेइगिं ऐबिलिऐटी 10 फीसदी और साक्षात्कार 10 फीसदी का होता है।
जबकि मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के लिए अब तक लिखित परीक्षा 60 फीसदी, स्पोटर्स प्रोफिशिएंसी 10 फीसदी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट 5 फीसदी, प्लेइगिं ऐबिलिटी 5 फीसदी और साक्षात्कार 10 फीसदा का होता है। वहीं इस बार इन कोर्सेज की लिखित परीक्षा केलिए शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये किया जा सकता है।