फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीयू से प्रिंटेड मार्कशीट भी मिलेगी

Mon, 14 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों की परेशानी होगी दूर
मई-जून में अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके छात्रों से होगी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विवि से पढ़ाई कर उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को अब प्रिंटेड मार्कशीट न होने की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीयू अब अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रिंटेड मार्कशीट भी देने जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर विद्यार्थी के अंक, प्रिंसिपल व परीक्षा अधिकारियों के हस्ताक्षर, डीयू के लोगो के साथ अन्य जानकारी होगी। यह डिग्री से पहले का अहम दस्तावेज होगा। मई-जून में अंतिम वर्ष की परीक्षा में पास हो चुके विद्यार्थियों को ऐसी मार्कशीट देकर इसकी शुरुआत की जाएगी।

डीयू में अभी डिग्री से पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट मिलती है। इस सुविधा की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। विदेश पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट के कारण परेशानी होती थी। दरअसल, कई विदेशी संस्थान इस मार्कशीट को प्रमाणित नहीं मानते थे।
विज्ञापन


प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि ऑनलाइन मार्कशीट के कारण विदेशी संस्थान में दाखिला लेना मुश्किल होता है। वर्तमान में छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट निकाल कर उसे कॉलेज प्रिंसिपल से वेरिफाई कराना होता है।

कई जगह इस तरह की मार्कशीट को मान्यता नहीं दी जाती। ऐेसे में प्रशासन ने अब प्रिंटेड मार्कशीट देने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार डीयू अब प्रिंटेड स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स (प्रिंटेड मार्कशीट) देगा, जिन्होंने मई-जून में आयोजित अंतिम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा में डिग्री के लिए योग्यता प्राप्त की है।

जल्द ही यह कॉलेजों को पहुंचा दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार छात्रों को सलाह है कि वह इसे अपने कॉलेज जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि छात्र संगठन भी समय-समय पर प्रिंटेड मार्कशीट दिए जाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें