फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में स्पोर्ट्स के दाखिले के लिए दाखिला शेड्यूल जारी

Fri, 16 Jun 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्सेज में स्पोट्र्स कोटे के तहत होने वाले दाखिलों का शेड्यूल तय कर लिया है। इस कोटे के दाखिले के लिए कुल तीन सूची जारी की जाएंगी। उसके बाद सीटें खाली रहने पर कॉलेज अधिसूचित कर दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में स्पोट्र्स ट्रॉयल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 जुलाई को पूरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन व दाखिला मंजूरी की प्रक्रिया 13 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन


15 जुलाई को ही दाखिले के लिए पहली सूची जारी की जाएगी। अंतिम व तीसरी सूची 27 जुलाई को जारी होगी। आखिरी सूची के अनुसार 28 जुलाई व 29 जुलाई को दाखिले होंगे।     
   
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार स्पोट्र्स कोटे के दाखिलों के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। अब तक होने वाला कॉमन फिटनेस टेस्ट इस बार नहीं होगा। इस टेस्ट की बजाए खेल (गेम्स) पर आधारित एक फिटनेस टेस्ट होगा। इस टेस्ट में छात्र की उस खेल की परख को देखा जाएगा। वहीं इस बार स्पोट्र्स कोटे के दाखिले 50-50 के फॉर्मूले पर नहीं बल्कि 60-40 के फॉर्मूले पर होंगे। इस कोटे के तहत इस बार 12,914 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक फुटबॉल के लिए 1557, बॉस्केटबॉल के लिए 1411 व एथेलेटिक्स के लिए 1353 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन


 डीयू स्पोट्र्स ट्रॉयल की तिथियों की घोषणा पहले ही कर चुका है। ट्रॉयल 27 जून से 06 जुलाई तक होंगे। अब दाखिला शेड्यूल तय किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक 19 जुलाई से 21 जुलाई तक एक बार फिर दस्तावेजों का सत्यापन और कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूरी दी जाएगी। 21 जुलाई को स्पोट्र्स दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी और इस सूची के आधार पर 22 जुलाई से 24 जुलाई तक कॉलेज में दाखिले होंगे। 25 से 27 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी की प्रक्रिया होगी। 

27 जुलाई को ही तीसरी स्पोट्र्स दाखिला सूची जारी होगी और 28 जुलाई से 29 जुलाई तक दाखिले होंगे। कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूर किए जाने के बाद आवेदक को यूजी दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फीस भुगतान केलिए लॉग इन करना होगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें