फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग रोकने के लिए डीयू प्रशासन सख्त

Sun, 16 Jul 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में नया सत्र 20 जुलाई से शुरु होने वाला है। नए सत्र में अपने दोस्तों के साथ रैगिंग करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। रैगिंग करना ना केवल डीयू से निलंबन-निष्कासन करा सकता है बल्कि डिग्री भी रद हो सकती है। डीयू में रैगिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार भी सख्त रवैया अपनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में डीयू प्रॉक्टर ऑफिस अधिकारियों की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक । इस बैठक में कॉलेज व हॉस्टलों केलिए भी खास हिदायतें तैयार की गई हैं।       

दिल्ली विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार तरुण दास के मुताबिक डीयू में रैगिंग को रोकने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाएंगे। प्रॉक्टर ऑफिस की ओर से दिल्ली पुलिस से आग्रह किया गया है कि वह संवेदनशील स्थानों पर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए। 
विज्ञापन


रैगिंग की घटना न होने पाएं इसके लिए कॉलेज के बाहर और डीयू के समूचे हिस्से में सादे कपड़ों में महिला पुलिस की तैनाती रहेगी।  दिल्ली पुलिस कैंपस में अन्य स्थानों के साथ ही सेंसेटिव लोकेशन पर भी पुलिस की नजर रहेगी।   
   
 कॉलेजों में बाहर के व्यक्तियों पर पूर्ण तरीके से रोक रहेगी। हॉस्टल में बाहर के छात्रों को चेक करने के लिए नियमित और औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। कॉलेज हॉस्टलों में बाहर के किसी छात्र की एंट्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर रैगिंग और छेड़छाड़ को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों(इलेक्ट्रानिक सर्विलांस) से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


 मेट्रो से भी आग्रह किया गया हैकि वह ट्रेन और स्टेशन पर यह उद्घोषणा करें कि दिल्ली विश्वविद्यालय रैगिंग के लिए जीरो टॉलरेंस जोन है। 

रैगिंग होने पर किन कहां करें संपर्क      
. कॉलेजों में शिकायत पेटी की व्यवस्था      
. 24 घंटे का एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर-1800-180-5522      
. नार्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रुम का नंबर 27667221       
. साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रुम का नंबर 24119832       
. 100 नंबर पर पीसीआर वैन को फोन करें      
. डीयू इंर्फोमेशन सेंटर केनंबरों 155215, 27006900 पर संपर्क करें।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें