फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCWEB की तीसरी कट ऑफ जारी, बीकॉम- बीए में दाखिले के फुल चांस

Fri, 14 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2017 के दाखिलों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी है। तीसरी कट ऑफ में बीए व बीकॉम प्रोग्राम में 24 सेंटरों पर एसटी श्रेणी के विद्यार्थियों का दाखिला महज 33 फीसदी पर हो जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल इस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए नहीं आने के कारण कट ऑफ में काफी गिरावट की गई है। जहां हंसराज कॉलेज व मिरांडा हाउस कॉलेज में इस श्रेणी के लिए यह गिरावट 20 फीसदी की है। वहीं बाकी सेंटरों पर यह गिरावट औसतन 7 फीसदी की है। अब इस कट ऑफ केआधार पर 13 जुलाई, 14 जुलाई व 15 जुलाई को दाखिले लिए जा सकेंगे।  
     
तीसरी कट ऑफ में बीए व बीकॉम में अब भी सबसे अधिक कट ऑफ मिरांडा हाउस व हंसराज कॉलेज की है। हंसराज कॉलेज की बीए की कट ऑफ 84 फीसदी रही है जबकि बीकॉम की कट ऑफ 85 फीसदी है। इसी तरह से मिरांडा हाउस में सामान्य के लिए बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम की कट ऑफ 86 फीसदी रही है। 
विज्ञापन


दूसरी कट ऑफ के मुकाबले इस कॉलेज में बीए प्रोग्राम के लिए एक फीसदी और बीकॉम केलिए दो फीसदी की गिरावट हुई है। सामान्य केलिए सभी सेंटरों पर बीए प्रोग्राम की न्यूनतम कट ऑफ की बात की जाए तो वह भगिनी निवेदिता सेंटर पर 67 फीसदी है जबकि बीकॉम प्रोग्राम के लिए वह भगिनी निवेदिता व अदिति कॉलेज में 76 फीसदी रही है।       

जिस तरह से तीसरी कट ऑफ में कटौती हुई है उससे चौथी कट ऑफ में भी छात्रों के दाखिले केअवसर बरकरार रहने की संभावना है। एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ में कमी की बात है तो न्यूनतम 1 फीसदी व अधिकतम 7 फीसदी की कमी हुई है।       
एसटी श्रेणी का दाखिला 40-33 फीसदी पर
तीसरी कट ऑफ में बीए व बीकॉम प्रोग्राम में एसटी श्रेणी के लिए औसतन 7 फीसदी की गिरावट हुई है। जहां बीए-बीकॉम के लिए 24 सेंटरों पर इस श्रेणी केविद्यार्थियों को 33 फीसदी पर दाखिला मिल जाएगा, वही मिरांडा हाउस व हंसराज कॉलेज में 40 फीसदी में दाखिला हो जाएगा। दूसरी कट ऑफ में इन दोनों कॉलेजों पर एसटी की कट ऑफ 60 फीसदी थी। जबकि अन्य सेंटरों पर 40 फीसदी कट ऑफ थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें