फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनवीवेब: खाली सीटों को भरने के लिए नौंवीं कटऑफ जारी

Thu, 24 Aug 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
विज्ञापन
दिल्ली विवि के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की सीटें खाली रहने के कारण अब नौवीं कटऑफ जारी की गई है। इसके आधार पर 24 अगस्त (बृहस्पतिवार) को दाखिले होंगे। कटऑफ में एक से 15 फीसदी तक की गिरावट की गई है। आरक्षित श्रेणी के दाखिलों के लिए ही बड़ी गिरावट हुई है।  
विज्ञापन


एनसीवेब की कटऑफ पर नजर डालें तो सामान्य श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम में आठवीं कटऑफ में अदिति कॉलेज व श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में बंद हुए दाखिले खुल गए हैं। बीए प्रोग्राम में सामान्य के लिए एक से तीन फीसदी की गिरावट हुई है। भीमराव अंबेडकर कॉलेज व विवेकानंद कॉलेज में सबसे अधिक 69 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।

 वहीं, इस प्रोग्राम में ओबीसी श्रेणी के लिए सबसे अधिक 15 फीसदी की गिरावट श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में हुई है। यहां 52 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। एससी श्रेणी के लिए कटऑफ विभिन्न सेंटरों पर 33 से लेकर 60 फीसदी तक है। जबकि एसटी के लिए पहले की भांति 33 फीसदी ही है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी में 52 से लेकर 70 फीसदी तक पर दाखिला हो जाएगा। 
विज्ञापन


मिरांडा हाउस में बीकॉम की कटऑफ 70 फीसदी है। बीकॉम में ओबीसी की कटऑफ में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 13 फीसदी की गिरावट की गई है। यहां 42 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला हो जाएगा। एससी श्रेणी के लिए दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में इस कोर्स के लिए सबसे अधिक 13 फीसदी की गिरावट है। सभी सेंटरों पर एसटी की कट ॉफ 33 फीसदी ही रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें