दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) की पहली कट ऑफ जारी कर दी गई है। इस साल एक सेंटर पर पांच सौ सीटें बढने के कारण कुल 26 सेंटरों की कट ऑफ को जारी किया गया है। कट ऑफ में राहत की बात यह है कि ज्यादातर सेंटरों पर कट ऑफ या तो बीते साल के समान है या फिर उसमें गिरावट हुई है। कट ऑफ की खास बात यह है कि इस बार केवल बीए प्रोग्राम में हंसराज सेंटर पर ही सामान्य के लिए कट ऑफ में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि बाकी सभी 25 सेंटरों पर सामान्य श्रेणी की कट ऑफ बीते साल के समान ही है।
हंसराज सेंटर पर कट ऑफ सबसे अधिक 88 फीसदी रही है। वहीं बीकॉम प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ में एक फीसदी से तीन फीसदी तक की गिरावट हुई है। जबकि मिरांडा हाउस में एसटी श्रेणी के लिए बीए व बीकॉम प्रोग्राम में सबसे अधिक पांच फीसदी की गिरावट की गई है।
अब इस कट ऑफ के आधार पर केवल दिल्ली की छात्राएं ही इसमें दाखिला ले सकेंगी। हालांकि वह ही छात्राएं दाखिला पाने की हकदार होंगी जिन्होंने डीयू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदन फॉर्म में एनसीवेब काविकल्प भरा होगा। इस बार की कट ऑफ में केवल हंसराज कॉलेज को छोड़कर बाकी सभी सेंटरों पर कट ऑफ का ग्रॉफ नीचे ही गिरा है।
कट ऑफ में बीए प्रोग्राम की स्थिति
बीए प्रोग्राम सामान्य के लिए अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में कट बीते साल के समान 76 फीसदी है जबकि 22 कॉलेज सेंटरों पर कट ऑफ बीते साल केसमान 78 फीसदी ही रही है। ओबीसी श्रेणी की बात की जाए तो अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज मेंदो फीसदी की गिरावट हुई है। जबकि बाकी 23 सेंटरों पर एक फीसदी की गिरावट आई है। वहीं हंसराज कॉलेज की कट ऑफ बीते साल के समान 84 फीसदी है। एससी श्रेणी की कट ऑफ में दो सेंटरों पर दो फीसदी व बाकी सेंटरों पर एक फीसदी की गिरावट आई है। एसटी श्रेणी में 21 सेंटरों पर कट ऑफ बीते साल के समान 60 फीसदी ही है।
बीकॉम प्रोग्राम की स्थिति
सामान्य श्रेणी में बीकॉम की कट ऑफ सबसे अधिक 90 फीसदी हंसराज व मिरांडा हाउस सेंटर पर रही है। जबकि बाकी सेंटरों पर कट ऑफ में दो फीसदी की गिरावट के साथ कट ऑफ 86 फीसदी रही है। अदिति कॉलेज व भगिनी निवेदिता कॉलेज में तीन फीसदी की गिरावट के साथ कट ऑफ 84 फीसदी है। ओबीसी श्रेणी केलिए सेंटरों पर 1 से तीन फीसदी की गिरावट हुई है और कट ऑफ 78 व 80 फीसदी है। इसी तरह से एससी श्रेणी में भी एक से तीन फीसदी की गिरावट कट ऑफ में आई है। जबकि एससी श्रेणी में ज्यादातर कॉलेज सेंटरों पर कट ऑफ बीते साल के मुकाबले 60 फीसदी रही है।
आज से शुरू होंगे दाखिले
एनसीवेब के शनिवार व रविवार केन्द्रों(कुल 26) केलिए जारी पहली कट ऑफ केदाखिले 01 जुलाई से शुरु होकर 04 जुलाई तक चलेंगे। उसकेबाद दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। दाखिले सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक लिए जा सकेंगे।
एनसीवेब की पहली कट ऑफ लिस्ट(सामान्य श्रेणी)
सेंटर बीए प्रोग्राम बीकॉम प्रोग्राम
हंसराज कॉलेज 88 90
लक्ष्मबाई कॉलेज 78 86
कालिंदी कॉलेज 78 86
एसपीएम कॉलेज 78 86
जीसस एंड मैरी 78 86
मैत्रेयी कॉलेज 78 86
विवेकानंद कॉलेज 78 86
महाराजा अग्रसेन 78 86
माता सुंदरी कॉलेज 78 86
भारती कॉलेज 78 86
श्री गुरु गोबिंद सिंह- 78 86
कॉलेज ऑफ कॉमर्स
पीजीडीएवी कॉलेज 78 86
अदिति महाविद्यालय 76 84
आर्यभट्ट कॉलेज 78 86
भगिनी निवेदिता 76 84
सीवीएस 78 86
डॉ भीमराव अंबेडकर 78 86
केशव महाविद्यालय 78 86
मिरांडा हाउस 88 90
राजधानी कॉलेज 78 86
रामानुजन कॉलेज 78 86
सत्यवती कॉलेज(ईवनिंग) 78 86
श्री अरबिंदो कॉलेज 78 86
दीन दयाल उपाध्याय 78 86
जानकी देवी मेमोरियल 78 86
मोती लाल नेहरु कॉलेज 78 86