फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा

Tue, 14 Jul 2020 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 अगस्त से ऑनलाइन आयोजित होंगी जो 31 अगस्त को खत्म होंगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को मंगलवार को दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट को ये भी बताया है कि जो बच्चे ऑनलाइन परीक्षा देने से बच जाएंगे उनकी परीक्षा सितंबर में कॉलेज में होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की ऑनलाइन खुली पुस्तक परीक्षा (ओबीई) 10 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी कि ऑनलाइन परीक्षा में भाग नहीं ले सकने वाले छात्रों को सितंबर में होने वाली प्रत्यक्ष परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय ने शुरू में कहा था कि उसने 17 अगस्त से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षाएं 8 सितंबर को समाप्त होगी, जिसपर अदालत ने उसे समय-सारणी पर पुनर्विचार करने और इसे संक्षिप्त करने के लिए कहा था क्योंकि अंतिम वर्ष के छात्रों को भारत या विदेश में अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए उनका परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है, लिहाजा उनके कैरियर की संभावनाओं को ध्यान में रखाकर परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाए।

विश्वविद्यालय की ओर से पेश होने वाले वकील ने इस पर सहमती जतायी और फिर से दोबारा चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन ओबीई 10 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि मॉक टेस्ट का पहला चरण 31 जुलाई के बजाय 27 जुलाई से शुरू होगा और दूसरे चरण का मॉक टेस्ट 4 अगस्त के बजाय 1 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें