फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के अब एसओएल में दाखिला प्रक्रिया नहीं होगी लेट

Sat, 11 Feb 2017 12:47 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की दाखिला प्रक्रिया लेट नहीं होगी। बीते सालों में लगातार दाखिले लेट होते आ रहे हैं, लिहाजा एसओएल प्रशासन को बीते साल ही डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से दो साल के लिए पत्राचार पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति मिल गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में एसओएल प्रशासन को इस बार स्वीकृति लेने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के चेयरमैन प्रो. सी.एस दुबे ने बताया कि हर साल हमें पत्राचार पाठ्यक्रम चलाने के लिए डीईबी से स्वीकृति लेनी होती है।

हर साल इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसमें समय भी लग जाता है। बीते साल स्वीकृति लेने के लिए आवेदन समय पर किए जाने के बावजूद स्वीकृति मिलने में देर हो गई थी। संभवत: मई के अंत या फिर जून के शुरुआत में एसओएल दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

du, sol - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि बीते साल एसओएल में दाखिला प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो पाई थी। बीते साल की तरह ही इस साल भी दाखिले पूरी तरह से ऑनलाइन ही होंगे। नए सत्र से प्रशासन स्नातक स्तर के 11 नए कोर्सेज को शुरू किए जाने की तैयारी कर रहा है।

हालांकि इसके लिए पहले डीयू की एकेडमिक काउंसिल व एग्जीक्यूटिव काउंसिल से मंजूरी लेनी होगी। इन नए कोर्सेज के दाखिले भी मई-जून से शुरू होंगे। 
इस पर प्रो दुबे ने कहा कि नए कोर्सेज में दाखिले के लिए डीईबी से मंजूरी लेनी होगी। लिहाजा पहले जो कोर्सेज चल रहे हैं उन्हीं के लिए दाखिला प्रक्रिया मई-जून से शुरू की जाए।

​नए कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू  हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि एसओएल में हर साल स्नातक स्तर पर 1 लाख 30 हजार से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें