दिल्ली विश्वविद्यालय में दो लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके है। इसमें 54 हजार से ज्यादा ने अपनी फीस जमा कराने के साथ अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके है, मगर अभी छात्रों को डीयू के दावों के अनुरूप सेवाएं नहीं मिल रही है। डीयू को दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत है। वहीं डीयू ने कहा था कि सीबीएसई का रिजल्ट खुद अपलोड होगा वह भी अभी तक नहीं हो पाया है।
दरअसल डीयू प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार दाखिला पोर्टल पर सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को अपने अंक नहीं मिलने होंगे। बोर्ड, रोल नंबर और वर्ष डालते ही सीबीएसई बोर्ड के छात्रों का अंक अपने आप आ जाएगा। मगर आवेदन शुरू हुए 13 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक यह सुविधा छात्रों को नहीं मिल रही है। दूसरे बोर्ड के छात्रों की तरह सीबीएसई बोर्ड के छात्र भी अपने अंकों की डिटेल खुद भर रहे है।
डीयू का कहना है कि उनका सीबीएसई के साथ टाइप हुआ था। सीबीएसई ने उन्हें रिजल्ट की सीडी भी मिल गई है। मगर सीबीएसई से हमें 70:30 के रेशियो (थ्यौरी 70 और 30 प्रैक्टिकल) में देने की बात हुई थी। मगर उन्होंने हमे जो रिजल्ट उपलब्ध कराया है वह माक्र्स के 100 नंबर के फारमेट में दिया गया है। इसलिए यह शुरू नहीं हो पाया है। अगर इसे नए फारमेंट ब बदलेंगे तो उससे ज्यादा समय लगेगा।
डीयू का कहना है कि छात्रों को दाखिले के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना हो वेबसाइट पर इनफॉरमेंश बुलेटिन अपलोड कर दिया गया है। डीयू ने यह बुलेटिन भी आवेदन शुरू होने के 10 दिन बाद अपलोड किया है। जिससे छात्रों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। मगर अब वह इनफारमेशन बुलेटिन से सभी जानकारी ले सकते है।