फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में एडमिशन के लिए शुरू होने वाले हैं आवेदन, इन तारीखों को कर लें नोट

Fri, 11 May 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi university
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को इस बात की सूचना दी है कि 15 मई से स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती 56,000 सीटों पर होगी जो 2018-19 शैक्षणिक वर्ष के विद्यार्थियों के लिए होगा।

विज्ञापन


स्नातकोत्तर कोर्स जैसे साइबर सिक्योरिटी और लॉ डिप्लोमा के लिए भर्ती 18 मई से शुरू होगी, तो वहीं एम.फिल और पीएचडी के लिए भर्ती की प्रक्रिया 20 मई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बात की सूचना काफी देर बाद दी है क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय अपने ऑनलाइन एडमिशन सिस्टेम को अपडेट करने में व्यस्त था।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बात का भी प्रवधान दिया है कि जैसे ही कोई छात्र ऑनलाइन एडमिशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखेगा वैसे ही तुरंत सीबीएसई की कक्षा 12वीं के अंक फॉर्म पर अपने आप दिखने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें