फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बंद

Thu, 29 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में, राजनीति शास्त्र, साइंस कोर्सेज कॉमर्स कोर्सेज पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बंद होने के बाद कुछ कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए इन कोर्सेज की दूसरी सूची आने की संभावना नहीं है। दूसरी कट ऑफ के बाद शिफ्टिंग का दौर शुरु होने के बाद ही तीसरी कट ऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले फिर से खुलने की संभावना बन सकती है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि एक बार फिर से एसआरसीसी में ईको ऑनर्स की दूसरी सूची नहीं आने की संभावना है। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अधिकतर कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ में छात्रों केपास दाखिले के कई विकल्प खुले रहेंगे। दूसरी कट ऑफ में कॉलेज 0.25 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक की कमी करेंगे।   
      
डीयू में बुधवार को पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिलों का दौर खत्म हो गया। दाखिले समाप्त होने के बाद भी अधिकतर कॉलेजों में छात्रों के पास दाखिले के विकल्प खुले हुए हैं। पहले दिन को छोड़ दें तो साफ है कि अंतिम दो दिनों में छात्रों ने सावधानी बरतते हुए पहली लिस्ट में ही अपनी सीट पक्की कर ली है। हालांकि फीस की समस्या अब भी छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं जो कि दाखिला पोर्टल पर फीस का लिंक नहीं आने के कारण फीस नहीं भर पाए। जिस कारण उनके दाखिले को लेकर अब तक संशय हैं।       
विज्ञापन


सबसे पहले नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स(एसआरसीसी) में पहली कट ऑफ के अंतिम दिन के देर शाम तक दाखिले होते रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ आ.पी रुस्तगी ने बताया कि दाखिले के लिए किसी को मना नहीं किया जा रहा है। चूंकि अभी दाखिले लिए जा रहे हैं लिहाजा फिलहाल यह बताना संभव नहीं कि कितने दाखिले हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह बताया कि ईको ऑनर्स सामान्य व ओबीसी केलिए दूसरी सूची में बंद हो सकता है। लिहाजा इस कोर्स की दूसरी सूची इन दो श्रेणियों के लिए नहीं आएगी। जबकि बीकॉम ऑनर्स के लिए दूसरी सूची में दाखिले का विकल्प खुला रहेगा।       

हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिनों में लगभग 600 दाखिले हो गए हैं। अब तक जिस तरह की स्थिति बन रही है उससे साफ है कि राजनीति शास्त्र और साइंस कोर्सेज मसलन(फिजिक्स, केमिस्ट्री व अन्य साइंस कोर्सेज) में दाखिले बंद हो गए हैं। अब इन कोर्सेज के लिए दूसरी सूची आने की संभावना नहीं है।       

रामानुजन कॉलेज में 900 सीट पर 310 दाखिले हो गए हैं। हालांकि इस कॉलेज में राहत की बात यह है कि यहां दूसरी सूची के लिए दाखिले के विकल्प खुले हुए हैं। किरोड़ीमल कॉलेज में लगभग 1500 सीट के लिए 500 दाखिले हो चुकेहैं। दूसरी कट ऑफ में अंग्रेजी ऑनर्स, संस्कृत ऑनर्स व उर्दू ऑनर्स में दाखिले बंद हो सकते हैं। श्री अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि 978 सीटों केलिए 554 दाखिले हो चुके हैं।

 बीएससी लाइफ साइंस ऑनर्स व राजनीति शास्त्र ऑनर्स केलिए सामान्य श्रेणी केदाखिले दूसरी कट ऑफ में बंद होंगे। इन कोर्सेज में पहली कट अफ़ में ही सीटों से अधिक दाखिले हो गए हैं। शिवाजी कॉलेज में दूसरी कट ऑफ में दाखिले की काफी गुजाइंश रहेगी। अभी यहां 1150 सीटों के लिए सिर्फ 171 सीटें ही भरी हैं। यहां संस्कृत ऑनर्स और इतिहास ऑनर्स में दाखिले ज्यादा हुए हैं लेकिन इनके दाखिले बंद नहीं होंगे।       

पहली कट ऑफ के दाखिले बंद हो जाने के बाद एक जुलाई को दूसरी कट ऑफ जारी होगी। कॉलेज दूसरी कट ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक की कटौती कर सकते हैं। श्री अरबिंदो कॉलेज में कोर्सेज केअनुसार 0.25 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की जाएगी। कॉलेज पीडब्लयूडी(पर्सन विद डिसेबिलिटी श्रेणी) में पांच फीसदी तक की कमी करेगा। शिवाजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ शशि निझावन ने कहा कि  कोर्सेज के मुताबिक 0.25 फीसदी से लेकर तीन फीसदी तक की गिरावट की जाएगी। वहीं हिंदू कॉलेज कोर्सेज के मुताबिक मामूली गिरावट करेगा। जबकि रामानुजन कॉलेज में 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी की गिरावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें