वैसे तो लाखों स्टूडेंट्स दिल्ली के किसी अच्छे कॉलेज या इंस्टीट्यूट में हर साल दाखिला लेते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दिल्ली में 66 ऐसे कॉलेज हैं जो फर्जी हैं।
इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि यह संख्या देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है। यानी कि सबसे ज्यादा फेक कॉलेज देश की राजधानी में चल रहे हैं।
यूजीसी ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक भारत में कुल 279 टेकनिकल इंस्टीट्यूट ऐसे हैं जो फर्जी हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)का कहना है कि राजधानी में 23 फेक यूनिवर्सिटी हैं।