फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले की दौड़ दिल्ली सबसे आगे दूसरे नंबर पर यूपी

Tue, 30 May 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद डीयू में आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। डीयू में सोमवार को आवेदन करने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। आवेदन करने वालों में दिल्ली के लड़के सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर यूपी और तीसरे नंबर पर हरियाणा के आवेदक है। डीयू में ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है जो कि 12 जून तक चलेगा।   
विज्ञापन

    
डीयू की ओर से जारी किए आंकड़ों की माने तो अब तक कुल 1 लाख 24 हजार 876 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 57 हजार 60 आवेदन लड़कों के जबकि 42 हजार 414 आवेदन लड़कियों ने किया है। ट्रांसडेंजर के 36 आवेदन अब तक डीयू को मिल चुके है। कुल आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन सीबीएसई बोर्ड वाले दिल्ली से है। दिल्ली के कुल 38 हजार 15 लोगों ने आवेदन किया है।      
 
दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के 23 हजार 302 लोगों ने आवेदन करके दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर हरियाणा है जहां से कुल 13 हजार 168 लोगों ने आवेदन किया है। चौथे नंबर पर बिहार और पांचवे नंबर पर राजस्थान है जहां से कुल 3692 आवेदन मिले है। डीयू का कहना है कि कुल आवेदनों में 99,510 ऐसे लोग है जो कि व्यक्गित डिटेल नहीं भर पाएं है।       
विज्ञापन


अब भी नहीं खुला एकेडमिक रिकॉर्ड्स का टैब दो      
सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद भी सोमवार को डीयू दाखिले के लिए आवेदन करने के दौरान एकेडमिक रिकॉर्ड के लिए बना टैब दो नहीं खोला गया है। इसे लेकर सोमवार को अभिभावकों ने नाराजगी भी जताई है। नोएडा से आई कुसुम ने बताया कि अब तो रिजल्ट भी आ गया है लेकिन टैब दो नहीं खुला है। इससे अब दिक्कत हो रही है। डीयू भी कुछ पता नहीं चल रहा है। डीयू प्रशासन से इस बारे में बात की गई तो वह भी कुछ साफ-साफ जवाब नहीं दे रहे है। बातचीत में पता चला है कि अभी टैब दो केअलावा पेमेंट का टैब 9 और फॉर्म भरने के बाद प्रिव्यू के लिए टैब 8 भी नहीं खुल रहा है। इससे आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें