अग्रवाल कॉलेज में चल रहे एड्स जागरूकता पखवाड़े के तहत मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय जागरूकता ही एड्स और नशाखोरी से बचने का एकमात्र उपाय है, रखा गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज के प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अग्रवाल कॉलेज की हिनाक्षी दूसरे और जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के हरिचंद तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. रामचंद्र, किरण आनंद और डॉ. गीता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर बताया गया कि जागरूकता अपने आप में बहुत बड़ा कदम है लेकिन इसके साथ ही समय पर उचित चिकित्सा और परिवार व समाज का भावनात्मक सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।