फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 दिन होगी स्कूलों में पढ़ाई, स्कूलों को देनी होगी अंडरटेकिंग

Mon, 30 Jan 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजधानी के सरकारी और निजी स्कूल आगामी शिक्षण सत्र में 220 दिन पढ़ाई कराएंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर अंडरटेकिंग मांगी है। स्कूलों को सभी अधिसूचित और प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची के साथ स्कूल बंद रहने वाली तिथियां भी सरकार को देनी हाेंगी। अंडरटेकिंग जोनल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन



दिल्ली सरकार ने निर्देश के साथ आगामी शिक्षण सत्र के लिए ठंड और गर्मी समेत तीन छुट्टियों की तिथियां भी स्कूलों को बता दी हैं। इसके अलावा स्कूल छुट्टी करते हैं, तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके स्कूल में कम से कम 220 दिन पढ़ाई होगी। सरकार ने निर्देश में शिक्षा के अधिकार एक्ट-2009 का हवाला दिया है, जिसमें एक एकेडमिक कैलेंडर में कम से कम 220 दिन की पढ़ाई अनिवार्य है। 


अंडरटेकिंग देने के साथ स्कूल इस संबंध में जोनल शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों से अनुमति लेंगे। जोनल शिक्षा निदेशालय कार्यालय की यह जिम्मेदारी है कि वह इसे सख्ती से लागू कराए। सरकार ने स्कूलों को लेकर जो छुट्टियां घोषित की हैं, उसमें आगामी शिक्षण सत्र 2017-18 में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक रहेंगी। दशहरा पर्व के चलते 28 सितंबर से 29 सितंबर तक और ठंड की छुट्टियां 28 दिसंबर 2017 से 15 जनवरी 2018 तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें