फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में बीपीटी की दोबारा काउंसलिंग 27 सितंबर को 

Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) समेत तीन पाठ्यक्रमों पर खाली पड़ी सीटों के लिए आगामी 27 सितंबर को दोबारा काउंसलिंग का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


बीपीटी के अलावा 27 सितंबर को बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज थैरेपी (बीएएसएलपी) और बीएससी (एमएलटी) की दूसरे राउंड की काउंसलिंग होगी। इसके लिए छात्रों को 1000 रुपये की फीस देनी होगी। काउंसलिंग विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में होगी। काउंसलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन है।

विश्वविद्यालय की माने तो बीपीटी के लिए एक कॉलेज बनारसीदास चांदीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में सीटें खाली है। इसी तरह बीएएसएलपी में दो जगह स्पेशल आर्ट्स स्कूल और अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हियरिंग हैंडीकैप्ड में सीटें खाली है।
विज्ञापन


बीएससी (एमएलटी) प्रोग्राम में भी दो जगह इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी और कॉलेज ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, हिंदू राव हास्पिटल में है। काउंसलिंग के लिए ली जाने वाली एक हजार रुपये की फीस दाखिला नहीं मिलने पर वापस नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी जाकर देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें