फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड को वेबसाइट से लिंक करना हुआ अनिवार्य

Wed, 24 May 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rewari school
विज्ञापन
स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के खेलों में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों के आधार कार्ड को फैडरेशन की वेबसाइट से लिंक करना होगा। इसकी जिम्मेदारी स्कूल एवं खेल एकेडमी की होगी। पात्रता फार्म भरने के साथ आधार कार्ड की कॉपी लगानी होगी। 
विज्ञापन


स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने आदेश जारी कर दिया है। सत्र 2017-18 के खेलों में एसजीएफआई इस नए नियम के आधार पर ही स्कूली खिलाडिय़ों को खेलने का मौका देगी। एसजीएफआई इस समय 89 खेलों की जिम्मेदारी संभाल रही है। जिसके तहत ही उसने खिलाडिय़ों के आधार कार्ड को लिंक करने के निर्देश दिए है। 

ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय रैफरी अमित अग्रवाल ने बताया कि इसका फायदा उन खिलाडिय़ों को मिलेगा। जो कि नियम के साथ खेल में भागीदारी निभाते हैं। लेकिन दूसरे खिलाडिय़ों की वजह से पीछे रह जाते हैं। उन्होने बताया कि आधार कार्ड लिंक होने से खिलाड़ी की सही उम्र का पता फैडरेशन के पास रहेगा। अगर खिलाड़ी गलत आयुवर्ग में खेल रहा है। तो उसे उम्र के हिसाब से खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। केवल सही उम्र के ही खिलाड़ी स्कूली खेलों का हिस्सा बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें