दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमर्स की हाई कटऑफ से छात्रों को छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, डीयू प्रशासन शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यूजी स्तर पर कॉमर्स के दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से लिए जाने की तैयारी कर रहा है।
इसमें बीकॉम पास, बीकॉम ऑनर्स, बीएमएस, बीएफआईए जैसे कोर्सेज को एकसाथ कॉमन एंट्रेंस लिए जाने की संभावनाओं को देखा जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि टेस्ट ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आयोजित किया जाए।
इसके लिए विभिन्न हितधारकों से फीडबैक लिया जा रहा है। डीयू में यूजी-पीजी स्तर के दाखिलों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी हर पहलुओं पर गौर कर विभिन्न संभावनाओं को तलाश रही है।