फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज ऑफ द डे :सबसे पुराने महिला कॉलेज में शुमार आईपी कॉलेज

Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय का इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन (आईपी) का नाम सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार है। छात्राओं के बीच यह कॉलेज खासा लोकप्रिय है। इसकी स्थापना 1924 में की गई। इसकी खास बात डिसेबल फ्रेंडली इनवायरमेंट होना है।
विज्ञापन


यहां बैचलर ऑफ मास मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके लिए यहां अलग से प्रोडक्शन के लिए यूनिक स्टूडियो मौजूद है।

क्या-क्या कोर्स है
कॉलेज में स्नातक स्तर पर 15 कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं। इनमें बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स संगीत, बीए ऑनर्स फिलॉस्फी, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स संस्कृत, बीए प्रोग्राम, बीकॉम (ऑनर्स), बीएमएमएमसी, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बीएससी ऑनर्स गणित। 

कॉलेज में पढ़ चुकीं मशहूर हस्तियां 
अंबिका सोनी, अरुणा रॉय, जसपिंदर नरूला, प्रतिमा पुरी, सुचेता कृपलानी। 

सुविधाएं
कॉलेज में पुस्तकालय की 1 लाख किताबें व 6 हजार से ज्यादा जर्नल उपलब्ध। इसके साथ ही वाई-फाई कैंपस के साथ कंप्यूटर लैब में एक साथ 80 कंप्यूटर की व्यवस्था है। छात्राओं के लिए पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए प्लेसमेंट सेल की सुविधा। विदेशी छात्रों के लिए विदेशी छात्रा सेल, नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट सोसाइटी, ऑडियो-विजुअल रुम, लैंग्वेज लैब, कैरियर गाइडेंस प्लेसमेंट सेल की सुविधा है। वहीं हॉस्टल की भी व्यवस्था है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन: सिविल लाइंस
कहां करे संपर्क
31 श्याम नाथ मार्ग दिल्ली-110054
फोन- 011-23954085, 23962009
वेबसाइट- www.ipcollege.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें